HRTC बस की चपेट में आया बुजुर्ग, 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई बस, बुजुर्ग की मोके पर मौत

--Advertisement--

HRTC बस की चपेट में आया बुजुर्ग, 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई बस, बुजुर्ग की मोके पर मौत

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में एचआरटीसी की बस के नीचे आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बंजार पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

बंजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शी ने मामला दर्ज करवाया है। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शलाड गांव में दुकानदारी करता है। शाम के वक्त वह अपनी दुकान में था और जो बुजुर्ग बस की चपेट में आया, वह भी उसी की दुकान में बैठा था।

इसी दौरान उसकी दुकान के बाहर बस स्टॉप पर HRTC बस नंबर HP 66 3482 आई। इस बस पर बंजार-ग्राहो-बंजार का बोर्ड लगा था। बस के खड़े होने पर सवारियां बस में चढ़ने लगी और बुजुर्ग शख्स भी दुकान से निकलकर अपने घर की तरफ जाने लगा।

सवारियां चढ़ाकर जैसे ही बस चलने लगी तो ड्राइवर साइड के पीछे वाले टायर की चपेट में अचानक बुजुर्ग शख्स आ गया और बस बुजुर्ग को कुचलते हुए करीब 50 मीटर आगे निकल गई। इस हादसे में बुजुर्ग शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद मामले की जानकारी बंजार पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया। मृतक की पहचान देवी सिंह के तौर पर हुई है, जिनकी उम्र 76 साल बताई जा रही है।

डीएसपी बंजार शेर सिंह के बोल

डीएसपी बंजार शेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...