DC बिलासपुर को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2025”, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2025” प्रदान किया। उपायुक्त सादिक को यह सम्मान लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्कृष्ट चुनावी प्रबंधन और नवाचार के लिए दिया गया।

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए भारत के 788 जिलों में से केवल 15 जिलों के उपायुक्तों का चयन किया गया, जिनमें हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और लाहौल-स्पीति जिलों के उपायुक्त शामिल हैं। इस उपलब्धि पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने इसे बिलासपुर वासियों को समर्पित करते हुए कहा, “यह पुरस्कार जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। यह बिलासपुर के लिए गर्व का क्षण है।”

बिलासपुर जिले का चुनावी प्रबंधन देशभर में एक मिसाल बनकर उभरा। स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत जिले में 4473 नए मतदाताओं को जोड़ा गया और मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए गए। कम मतदान वाले क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान के प्रयासों से जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

बिलासपुर की यह सफलता पोलिंग स्टेशनों की बेहतर स्थापना, नवाचार, नए मतदाताओं को जोड़ने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम है। इस उपलब्धि ने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटी शिक्षक के 02 पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू 27 फरवरी को

हिमखबर डेस्क  मैसर्ज एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस चाटी (नजदीक रामपुर बस...

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे मेधावी

भटियात वि.स. क्षेत्र के अंतर्गत सिहुंता तहसील के मौहल...