BSL रेलिंग से टकराकर हवा में लटका ट्रक, चंडीगढ़-मनाली NH पर टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

सुंदरनगर, 01 अक्तूबर – अजय सूर्या 

चंडीगढ़-मनाली NH -21 पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मामले में एलपी ट्रक बीएसएल नहर में गिरने से बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर देर रात करीब 12 बजे ट्रक (HP-33C-1147) बिलासपुर से मंडी की ओर जा रहा था।

इसी दौरान सुंदरनगर के नरेश चौक के समीप पहुंचते ही ट्रक सामने से कार को ओवरटेक कर रहे एक अन्य ट्रक से अपने को बचाते हुए साथ लगती बीएसएल नहर की रेलिंग से टकरा गया।

गनीमत यह रही कि ट्रक रेलिंग के साथ टकराने पर सड़क पर ही रूक गया। जिस कारण ट्रक का आधा हिस्सा हवा में लटक गया।

हादसे में ट्रक चालक और अन्य किसी व्यक्ति को कोई भी चोट नहीं आई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मंडी का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी के बोल 

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि बीती देर रात बिलासपुर से मंडी की ओर जा रहे एक ट्रक बीएसएल नहर की रेलिंग से टकराने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...