BREAKING: जुब्बल-गिल्टाड़ी रोड पर HRTC बस हादसे का शिकार, 4 की मौत, 3 घायल

--Advertisement--

BREAKING: जुब्बल-गिल्टाड़ी रोड पर HRTC बस हादसे का शिकार, 4 की मौत, 3 घायल

शिमला, 21 जून नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के जुब्बल में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसा हुआ है। जुब्बल थाना क्षेत्र के तहत गिलटाडी इलाके में हिमाचल राज्य पथ परिवहन निगम की एक बस गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। दो यात्रियों ने मौके पर दम तोड़ा जबकि बस के चालक व परिचालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। बस में करीब पांच से सात लोग सवार थे।

हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ जब एचआरटीसी की बस कुडु से गिलटाडी जा रही थी कि गिलटाडी के पास चुआरी कैंची में चालक ने नियंत्रण खोया और रेलिंग को तोड़ती हुई बस करीब 150 मीटर नीचे लुढ़क कर दूसरी सड़क पर जा गिरी।

यहां बस पैराफिट पर अटक कर नीचे नदी में समाने से बच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

पुलिस व प्रशासन की टीमों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू किया और हताहतों व घायलों को खाई से निकाला।

जुब्बल थाना प्रभारी के बोल 

जुब्बल के थाना प्रभारी ने बताया कि चार लोगों की बस हादसे में मौत हुई है। इनमें चालक व परिचालक भी शामिल हैं। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। चालक व परिचालक के अलावा अन्य मृतक स्थानीय गांवों के हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों की पहचान

1.करम दास, ड्राइवर, एचआरटीसी

2. राकेश कुमार, कंडक्टर

3. बिरमा देवी पत्नी अमर सिंह

4. शाह पुत्र चंदर शाह (नेपाल)

घायलों की पहचान

1. जियेन्दर रंगटा

2. दीपिका पुत्री संजय ठाकुर (गिलटारी)

3. हस्त बहादुर

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...