Bank Jobs : रिलेशनशिप मैनेजर, बैंक ईएमआइ रिकवरी एग्जीक्यूटिव व शाखा सहायक के 217 पदों पर होगी भर्ती

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

ICICI Bank एवं HDFC Bank में रिलेशनशिप मैनेजर, बैंक ईएमआइ रिकवरी एग्जीक्यूटिव, शाखा सहायक के 217 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी 11 से 20 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा मुख्य कार्यालय शिमला के माध्यम से दो चरणों में ली जाएगी।

लिखित परीक्षा 25 सितंबर को आनलाइन ही ली जाएगी। स्‍क्रीनिंग परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी पर्सनल इंटरव्यू देंगे। स्क्रीनिंग परीक्षा लिखित परीक्षा 150 अंकों की और इंटरव्यू प्रक्रिया 30 अंकों की होगी।

अभ्यर्थियों को स्‍क्रीनिंग परीक्षा-लिखित परीक्षा में डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी, बैंकिंग, समाजशास्त्र, अर्थव्यवस्था, साइंस से संबंधित आब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। स्‍क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

यह रहेगी पात्रता

अभ्यर्थी के पास सेकंड डिवीजन में ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य रहेगा। यदि अभ्यर्थी के पास बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का तीन साल का अनुभव है तो ग्रेजुएट के लिए अंकों की शर्त नहीं रहेगी वह भी आवेदन कर सकते हैं।

किस वर्ग के लिए कितने पद

सामान्य वर्ग के 87, एससी के 36, एसटी के 46 पूर्व सैनिक सामान्य वर्ग के 32, पूर्व सैनिक एससी के 10, स्वतंत्रता सेनानी वार्ड सामान्य वर्ग के तीन पद और दिव्यांग श्रेणी के दो पद भरे जाएंगे। स्‍क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम 22 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...