एलीमेंटरी शिक्षक होंगे रेगुलर, चुनाव आयोग ने दी मंजूरी

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

रेगुलर होने का इंतजार कर रहे प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए लंबे समय बाद राहत आई है। चुनाव आयोग से प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों के नियमितिकरण को मंजूरी मिल गई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी व शिक्षक काफी समय से चुनाव आयोग से नियमितिकरण को अनुमति मिलने के इंतजार में थे।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को नियमित करना मामला आखिर सोमवार को चुनाव आयोग के पास पहुंचा। काफी दिनों से प्रारंभिक शिक्षा विभाग की फाइल चुनाव आयोग के पास नहीं पहुंच रही थी। काफी दिनों के बाद सोमवार सुबह ही चुनाव आयोग के पास प्रारंभिक शिक्षा विभाग की फाइल पहुंच गई थी। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी सी.पालरासू की अनुमति के लिए फाइल को भेजा गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी के व्यस्त शेड्यूल के कारण दिनभर इस पर फैसला नहीं हो पाया, लेकिन शाम को मुख्य चुनाव अधिकारी सी पालरासू ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग मेें कर्मचारियों व शिक्षकों को नियमित करने के लिए मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब चुनाव आयोग की ओर से प्रारंभिक शिक्षा विभाग को इसकी सूचना भेजी जा रही है। जल्द ही प्रारंभिक शिक्षा विभाग को चुनाव आयोग से नियमितिकरण की सूचना पहुंच जाएगी।

चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक शिक्षा से अलग-अलग श्रेणियों के शिक्षकों को नियमित करने के लिए आवेदन आया है। इनमें टीजीटी, सीएंडवी व अन्य श्रेणियों के पदाधिकारियों को नियमित करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है।

एसजेवीएन की परीक्षा को अनुमति का इंतजार

एसजेवीएनएन में तकनीकी कर्मचारियों के लिए 23 से 25 अक्तूबर तक लिखित परीक्षा होनी है। परीक्षा के लिए एसजेवीएनएल ने चुनाव आयोग के शिमला कार्यालय को अनुमति के लिए आवेदन किया था। शिमला कार्यालय से अनुमति के लिए मामला दिल्ली भेजा गया था, लेकिन दिल्ली से अभी तक अनुमति नहीं मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...