नाके से भागा ट्रक चालक, पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ा, भुक्‍की की बड़ी खेप बरामद

--Advertisement--

Image

ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते पंडोगा में सोमवार देर रात पुलिस ने एक ट्रक से 3.122 किलोग्राम भुक्की पकड़ने में सफलता हासिल की है। होशियारपुर की तरफ से एक ट्रक संख्या एचपी 19 डी 0931 तेज रफ्तारी से आया।

ऊना- अमित शर्मा

ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते पंडोगा में सोमवार देर रात पुलिस ने एक ट्रक से 3.122 किलोग्राम भुक्की पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को पंडोगा पुलिस कर्मी अरुण कुमार, संदीप शर्मा व रोहित कुमार ने पंडोगा फारेस्ट वैरियर के नजदीक नाका लगाकर ट्रैफिक की रूटीन चेकिंग कर रहे थे, तभी होशियारपुर की तरफ से एक ट्रक संख्या एचपी 19 डी 0931 तेज रफ्तारी से आया। ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार को कुछ धीमा किया व साइड में लगाने लगा, लेकिन अचानक ट्रक को ईसपुर की तरफ भगाकर ले गया।

पुलिस ने शक होने पर ट्रक का पीछा किया व ईसपुर मोड़ पर अन्य वाहनों के आने से चालक ने ट्रक को रोका और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम 35 वर्षीय सुरिंदर कुमार निवासी ललड़ी बताया। चालक के साथ पंडोगा के आशुतोष शर्मा को भी ट्रक सहित पुलिस चौकी पंडोगा लाया गया।

पंडोगा पंचायत के उपप्रधान गुरपाल सिंह के सामने ट्रक चालक से कागजात मांगे तो वह टालमटोल करने लगा फिर चालक ने सीट के पीछे बने बाक्स में से कागजात निकाले तो एक कपड़े नुमा गठड़ी नीचे गिरी, जिसे चालक छिपाने लगा, शक होने पर तलाशी ली तो ऐसी पांच गांठे मिली।
जांच की गई तो वह भुक्की पाई गई। पुलिस ने नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हरोली के डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...