नूरपुर की कुछ पंचायतों में आज भी शौचालय नही, बीडीसी सदस्य ने जल्द शौचालय दिलाने का किया वायदा

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

आज सेल्फ हेल्प ग्रुप की बैठक लोहारपुरा में सीआरपी राजरानी की अध्यक्षता में हुई।जिसमें महिलाओं में अपनी समस्या बीडीसी सदस्य को बताई।जानकारी के अनुसार नूरपुर ब्लॉक के तहत आती ग्राम पंचायत लोहारपुरा में आज भी कई घर ऐसे हैं जहां शौचालय की सुविधा तक नहीं है। ऐसे में बीडीसी सदस्य संजय सौगुनी ने ग्राम पंचायत में सेल्फ हेल्प ग्रुप की बैठक में यह विश्वास दिलाया कि जल्द ही पंचायत में जरूरतमंद लोगों के घरों में शौचालय बनाए जाएंगे।

इस बारे अधिक जानकारी देते हुए बीडीसी सदस्य संजय सोगुनी ने बताया की शनिवार को सेल्फ हेल्प ग्रुप की बैठक हुई जिसमें उन्होंने बतौर बीडीसी सदस्य शिरकत की। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान सामने आया कि लोहार पुरा पंचायत में आज भी दो दर्जन के करीब घर ऐसे हैं जहां शौचालय की सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में आया है और जल्द ही अब प्रशासन के सहयोग से यहां शौचालय बनाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...