सिलाई अध्यापिकाओ ने SDM शाहपुर को सोपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

शाहपुर, अंशुल दीक्षित 

जिला कांगडा के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत आने वाले रैत ब्लाक की सिलाई अध्यापक संघ की प्रधान और जिला कांगडा भारतीय मजदूर संघ ईकाई कांगडा की प्रधान पुष्पा पठानिया ने आज सिलाई अध्यापिकाओं को नई नीति बनाने को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम शाहपुर के माध्यम से सरकार को भेजा।

रैत ब्लाक सिलाई अध्यापक संघ की प्रधान और भारतीय मजदूर संघ ईकाई कांगडा की प्रधान पुष्पा पठानिया ने बताया कि सिलाई अध्यापिकाएं साल 1997 से रेगुलर अपनी सेवाएं दे रही है।नबंवर 2017 से सिलाई अध्यापिकाओं को पंचायत के साथ जोड़ दिया और उनके कार्य करने का समय दस बजे से लेकर पांच बजे तक कर दिया।साल 2017 से सिलाई अध्यापिकाएं पंचायत सचिव के साथ काम कर रही है।

इस काम के बदले सिलाई अध्यापिकाओं को 7100/रुपये मासिक वेतन दिया जाता है।बढती मंहगाई के कारण इस बेतन से जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। इसलिए उन्होंने एसडीएम शाहपुर के माध्यम से सरकार को भेजे गए ज्ञापन में सिलाई अध्यापिकाओं के बारे में नई नीति बनाने की मांग की है।

एसडीएम शाहपुर को सौंपे गए ज्ञापन के अवसर पर आशावर्कर ,अन्य सिलाई अध्यापिकाएं रमा,रोणी,राजकुमारी, मीना, मंजू, सुनीता, सरोज, रेखा, सोनिया आदि मौजूद रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...