बनीखेत में बिना परमिट वन्य उत्पाद ले जा रहा ट्रक पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरूंग

पुलिस थाना डलहौजी की टीम को अवैध रूप से वन्य सम्पदा से लदे ट्रक समेत आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार डलहौजी थाना के एसएचओ सन्नी गुलेरिया की अगुवाई में पुलिस टीम बनीखेत में पेट्रोलिंग कर रही थी।

इस दौरान अवैध रूप से वन्य सम्पदा ले जा रहे ट्रक के बारे में गुप्त सूचना मिली। सतर्क हुई पुलिस ने हरकत में आते हुए लाहड़ नामक स्थान पर ट्रक नंबर एचपी 73-2024 को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर इससे इस ट्रक से 744.38 किलोग्राम नागछतरी, 4740.37 किग्रा वन ककड़ी, 1413.56 किग्रा मुस्कवाला, 194.73 किग्रा चिऊ, 10.38 किग्रा जंगली लहसुन, 61.62 किग्रा प्थानवेल तथा 67.44 किग्रा भूतकेशी बरामद हुई।

पुलिस ने इस अवैध खेप के साथ चालक सलूणी क्षेत्र के आज़ाद मोहम्मद समेत जहांगीर खान तथा इशाक मोहम्मद को दबोचा है। आरोपियों के पास जो परमिट था उसके अनुसार वो 300 किग्रा वन ककड़ी, 200 किग्रा मुस्कवाला, 500 किग्रा चिऊ, 500 किग्रा पठान बेल तथा 200 किग्रा भूत केशी की ही थी। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...