रात को एक बजे लिफ्ट नहीं मिली तो सरकारी बस ही ले गया ट्रक चालक

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी, आशीष कुमार

 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से शिमला जाने के लिए लिफ्ट नहीं मिली तो शिमला के शोघी का व्यक्ति ज्वालामुखी बस अड्डे में खड़ी देहरा डिपो की बस को ही उड़ा ले गया. यह घटना रविवार देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुई. आरोपी पेशे से ट्रक चालक है. उसे दाड़लाघाट में गिरफ्तार किया गया. इस बारे में बस अड्डा ज्वालामुखी के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवाया. डीएसपी तिलकराज ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है.

 

पुलिस में दर्ज शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि ज्वालामुखी बस अड्डे से अज्ञात व्यक्ति देर रात लगभग एक से डेढ़ बजे परिवहन निगम के देहरा डिपो की एक बस (एचपी-36 सी-8326) को कहीं ले गया है. यह बस ज्वालामुखी-चंडीगढ़ रूट पर चलती है. थाना प्रभारी जीत सिंह ने एएसआई बलदेव शर्मा और टीम के साथ तुरंत मामले की छानबीन शुरू की. मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली है. शिमला तक थानों में बस चोरी की सूचना वायरलेस से पहुंचाई. इसके बाद पुलिस ने बस को ले जाने वाले व्यक्ति को दाड़लाघाट में पकड़ लिया.

शोघी का रहने वाला था

थाना प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार निवासी शोघी (शिमला) के रूप में हुई है. व्यक्ति बैजनाथ, बज्रेश्वरी और ज्वालाजी मंदिर दर्शनों के लिए आया था. ज्वालाजी में देर रात बस अड्डे पर पहुंचा और शिमला जाने के लिए लिफ्ट की तलाश करने लगा. लिफ्ट न मिलने पर वह ज्वालामुखी बस अड्डे में खड़ी देहरा डिपो की बस को ही ले गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बस को भी कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है.रोचक बात यह है कि जब तक प्रशाशन हरकत में आया आरोपी काफी दूरी तय कर चुका था

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...