बैजनाथ के चढि़यार क्षेत्र में 38 वर्षीय व्‍यक्ति का शव बरामद, हत्‍या की आशंका

--Advertisement--

Image

पुलिस थाना बैजनाथ के तहत पड़ते चढ़ियार क्षेत्र के डोली गांव में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। 38 वर्षीय छोटू राम उत्तर प्रदेश के गाेरखपुर का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में यह हत्‍या का मामला लग रहा है

व्यूरो, रिपोर्ट

 

पुलिस थाना बैजनाथ के तहत पड़ते चढ़ियार क्षेत्र के डोली गांव में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। 38 वर्षीय छोटू राम उत्तर प्रदेश के गाेरखपुर का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में यह हत्‍या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी तक सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक छोटू राम कई सालों से बैजनाथ क्षेत्र में रह रहा था और यहां मेहनत मजदूरी करता था।

 

शुक्रवार शाम को वह अपने क्वार्टर नहीं आया था और शनिवार सुबह डोली गांव के ही पास उसका शव बरामद हुआ है। उधर डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने बताया मृतक के शरीर में कोई बड़े चोटों के निशान तो नहीं है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या का केस है या कुछ और है।

 

पुलिस ने स्‍थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। इसके अलावा उसके साथ रहने वाले लोगों से भी बात की है, ताकि मामले को सुलझाया जा सके। गांव में इस तरह से शव मिलने से सनसनी फैल गई है व लोगों में दहशत का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...