नवजात को छोड़ फरार हो गई युवती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

शिमला के केएनएच अस्पताल के पास एक युवती नवजात को छोड़कर फरार हो गई। युवती की शादी नहीं हुई है। इसी कारण इसने नवजात को ऐसे छोड़ दिया। इस बीच मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर से सटे इस क्षेत्र में तैनात कर्मी जब वहां से गुजर रहा था, तो उसे शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी।

 

नवजात शिशु को लावारिस हालत में पड़ा देखकर कर्मी ने पुलिस को सूचित किया। एएसआई रंजना शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची छोटा शिमला पुलिस ने जांच पड़ताल कर शिशु को कब्जे में लेकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने नवजात को पूरी तरह से स्वस्थ बताया है।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को पांच घंटे के भीतर तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक युवती की अभी शादी नहीं हुई है। वह शिमला में प्राइवेट नौकरी करती है। एक युवक के संपर्क में आने के बाद वह गर्भवती हो गई। प्रसव के बाद नवजात शिशु को लावारिस छोड़ दिया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शिशु को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द करने की तैयारी है।

 

एसपी मोहित चावला ने बताया कि नवजात शिशु को लावारिस छोड़कर भागने वाली युवती को पूछताछ में शामिल किया गया है। आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...