क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दुर्गा माता लंगर ट्रस्ट की लंगर सेवा शुरू

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल 

 

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पिछले करीब अढ़ाई साल से श्री मां दुर्गा माता लंगर ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही लंगर सेवा शुरू हो गई है। जो कि कोरोना की दूसरी लहर के खतरे के चलते बंद कर दी गई थी। चार दिन पहले इस सेवा को करीब पौने दो माह के बाद शुरू हुई है। लेेकिन, अब इसका स्थान बदल दिया गया है। क्योंकि, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर डेडिकेटिड कोविड हैल्थ सेंटर बनाया गया है।

 

जहां पहले रोजाना लंगर लगता था। अब यह लंगर अस्पताल की ओपीडी के साथ लगाया गया है। जहां रोजाना साढ़े बजे लंगर शुरू हो जाता है। ट्रस्ट के सचिव भूपेंद्र टाडू ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा अढ़ाई साल से अस्पताल में लंगर सेवा चल रही है। लेकिन, कोरोना के चलते इसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। अब दोबारा यह सेवा कोविड-19 के नियमों की अनुपालना करते हुए शुरू कर दी गई है।

 

अस्पताल के साथ स्थित मां दुर्गा मंदिर में भोजन तैयार किया जाता है और करीब 200 डिब्बे रोजाना भोजन के परोसे जा रहे हैं। छुट्टी वाले दिन लंगर बंद रहता है। रोजाना साढ़े बजे लंगर शुरू होता है और रोगियों व उनके तीमारदारों को डिब्बों में पैक करके लंगर परोसा जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...