नगरोटा प्रशासन और पंचायत प्रधान की मौजूदगी में हुआ कोरोना पॉजिटिव महिला का अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां, राजीव

कोरोना पॉजिटिव लोगों की मृत्यु होने पर जहां लोग व सगे सम्बधी अंतिम संस्कार में जाने से कतरा रहे हैं वहीं विपदा की इस घड़ी में नगरोटा बगवां प्रशाशन ऐसे लोगों का पूरा पूरा सहयोग कर रहा है !

ऐसा ही वाकया आज ग्राम पंचायत कबाड़ी में देखने को मिला। जब कोरोना पॉजिटिव महिला के अंतिम संस्कार के लिए तहसीलदार नगरोटा बगवां श्री कुलताज सिंह,  ग्राम पंचयात प्रधान कुलदीप, जॉकी हल्का पटवारी संजीव कुमार व स्वास्थ्य विभाग के श्री सुशील धीमान के साथ स्वयं राहनूं स्थित श्मशान घाट पहुंचे और कोविड प्रोटोकॉल के तहत उक्त महिला का अंतिम संस्कार करवायाा।

उन्होंने कहा कि विपदा की इस समय मे हम सभी को मिलकर एक दूसरे का साथ देना चाहिये और मानवता के उच्च मूल्यों को स्थापित करते हुए कोरोना से अकाल समय का ग्रास बने लोगों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करना चाहिये। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में प्रशाशन सभी का सहयोग चाहता है। लोग सरकार द्वारा सुझाये गए नियमों का पालन करें ताकि दूसरी लहर से फैलने वाली चैन को तोड़ा जा सके।

उन्होंने यह भी कहा की लोग किसी भी प्रकार की समस्या के लिए उपमंडल स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम या फिर उनसे सीधे भी सम्पर्क कर सकता है प्रशाशन जरूरतमंद लोगों तक कर सम्भव सहायता को पहुंचाने के लिये कृतसंकल्प है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...