सितंबर तक एक और वैक्सीन तैयार; सीरम इंस्टीच्यूट ने शुरू किए कोवोवैक्स के ट्रायल.

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने शनिवार को उम्मीद जताई कि इंस्टीच्यूट सितंबर तक कोरोना की एक और वैक्सीन लांच कर सकती है। नई वैक्सीन कोरोना के दक्षिण अफ्रीकी और ब्रिटिश वैरिएंट पर भी काफी असरदार होगी। सीरम की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का पहले से ही टीकाकरण में इस्तेमाल किया जा रहा है। पूनावाला ने कहा कि भारत में कोरोना टीके कोवोवैक्स का ट्रायल शुरू हो गया है।

इसे सितंबर तक उतारा जा सकता है। अगस्त, 2020 में अमरीका की वैक्सीन कंपनी नोवावैक्स इंक ने सीरम के साथ लाइसेंस करार की घोषणा की थी। नोवावैक्स ने यह करार अपने कोविड-19 वैक्सीन ‘कैंडीडेट’ एनवीएक्स-सीओ2373 को बनाने और मार्केटिंग के लिए किया है।

पूनावाला ने ट्वीट किया कि कोवोवैक्स का भारत में परीक्षण शुरू हो गया है। बता दें कि एसआईआई पहले से भारत और दुनिया के कई देशों में एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ की सप्लाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...