आपदा में ढह गया था पुल: खड्ड पार करते समय पलटी बोलेरो टैक्सी, 6 लोग थे सवार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पहले से ही आपदा का दंश झेल रही 16 पंचायतों के हजारों वासियों को पंडोह डैम का जल स्तर बढ़ने से एक और आपदा ने घेर लिया है। यहां डैम का जल स्तर बढ़ने से बाखली खड्ड में भी ईजाफा हो गया है, जिससे बाखली खड्ड को आर-पार करते हुए वाहन एक बार फिर खड्ड में डूबना शुरू हो गए हैं।

शनिवार सुबह ही यहां खड्ड को पार करते हुए बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब सराज क्षेत्र के कशोड से पंडोह की ओर आ रही बालैरो टैक्सी 6 सवारियों सहित खड्ड में पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी सवार घायल नहीं हो हुआ, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी सवारियों को बाहर निकाला और अब जेसीबी के माध्यम से वाहन को भी निकालने का प्रयास जारी है।

बता दें कि बीती 30 जून की रात को आई आपदा में सराज क्षेत्र की 16 पंचायतों की लाइफलाइन कहा जाने वाला पुल पूरी तरह से तहस नहर हो गया है। आपदा के तीन महीने बाद भी जब पुल नहीं बना तो स्थानीय निवासियों ने दानी सज्जनों की मदद से 5-6 लाख एकत्रित कर बीते माह खड्ड को पार करने के लिए वैकल्पिक सड़क का निर्माण कराया।

लेकिन दुर्भाग्य पूर्ण डैहर विद्युत पॉवर प्रोजेक्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण ब्यास नदी पर बने पंडोह डैम से बगी नहर की ओर लगभग 9 हजार क्यूसेक पानी की सप्लाई डैम प्रबंधन को बंद करनी पड़ी। जिस कारण बाखली खड्ड का जल स्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों द्वारा बनायी गई वैकल्पिक स़ड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।

पंचायत प्रधान नोखसिंह के बोल

कुकलाह पंचायत प्रधान नोखसिंह ने बताया कि पिछले 4 माह से यहां के वाशिंदे पुल न होने से हजारों मुश्किलों का सामना कर रहें हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से बाखली खड्ड पर जल्द से जल्द पुल बनाने की मांग उठाई है। ताकि 16 पंचायतों के लोगों को आपदा के इस दंश से जल्द से जल्द मुक्ति मिल सके।

लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता पंडोह विनोद शर्मा के बोल

वहीं जब इस बारे में लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता पंडोह विनोद शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाखली पैदल पुल के साथ ही विभाग द्वारा वाहन योग्य पुल बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही विभाग द्वारा टेंडर निकालकर इस पुल का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...