कांग्रेस नेता बिंदू राणा ने शाहपुर से नशा माफिया की जड़े उखाड़ने के लिए थाना प्रभारी के कार्यों को सराहा

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली 

पिछले लंबे समय से शाहपुर क्षेत्र में बड़े नशा माफिया पर पुलिस ने काफी हद तक लगाम कसी है और पुलिस ने कई नशा बेचने वाले व्यापारियों को जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंचाया है। इस नशा माफिया की बजह से क्षेत्र में कई अमूल्य जाने भी गई हैं कई घर तबाह भी हो गए थे। लेकिन अब शाहपुर पुलिस ने नशा बेचने वालें कई व्यापारियों को उनकी असली जगह पहुंचाया है।

शाहपुर पुलिस की मुस्तैदी से अब चिट्टा आदि खतरनाक नशा बेचने वाले शाहपुर से नादरण हो चुके हैं व् कहीं नजर नहीं आते हैं। यह जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत सिहुवां के पूर्व उप प्रधान एवं कांग्रेस नेता बिंदू राणा ने शाहपुर से नशा माफिया की जड़े उखाड़ने के लिए शाहपुर थाना के प्रभारी करतार सिंह ठाकुर के कार्यों की प्रशंसा की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशा माफिया की जड़े उखाड़ने से शाहपुर में कई घर उजड़ने से बच गए और कई अमूल्य जिंदगियां बच गई हैं। बिंदू राणा ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों का काफी हद तक शाहपुर से लगभग सफाया हो चुका है। जो अब नशा तस्कर पकड़े जा रहे हैं वह बाहर दूसरे स्थानों के पकड़े जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग पुलिस के इन कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं और उनकी खिलाफत कर रहे हैं। उन्हें शाहपुर को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करना चहिए। उन्होंने लोगों से भी पुलिस को सहयोग करने की अपील की है और नशे का कारोबार करने वाले की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...