पहाड़ों के बाद मैदानी जिला ऊना में तबाही की बारिश, शहर में जलभराव, घर, स्कूल सब पानी पानी

--Advertisement--

जिला ऊना जलमग्न, कई रिहायशी इलाकों में भरा पानी, उपायुक्त ने जारी की शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की अधिसूचना, घालुवाल में पिता पुत्र तेज बहाब में बहे , स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों पर बारिश से तो तबाही मची हुई है। अब मैदानी जिला ऊना में भी बारिश ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऊना में शुक्रवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर में जलभराव से लोग घरों में कैद हो गए हैं।

ऊना शहर के प्रमुख इलाकों ,ऊना बाजार, फ्रेंड्स कॉलोनी, अजौली बाजार, आबादी बराना, मिनी सचिवालय, इंडिया स्टेडियम और स्पोर्ट्स हास्टल सहित कई स्थानों में जलभराव की स्थिति बन गई है। ज़िला के अन्य स्थान गगरेट बाज़ार में, जीतपुर बेहड़ी ,संघनेई में जलभराब की स्थिति बनी हुई है। तेज बारिश के कारण गगरेट-दौलतपुर सड़क गांव दियोली मे बाधित रहा।

रिहायशी क्षेत्रों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह घरों और दुकानों में पानी घुस चुका है, जिससे जन-संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। घरों में सामान पानी में तैर रहा है तो वहीं, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में भी जलप्रलय का अअसर दिख रहा है।

घालुवाल क्षेत्र में तेज बहाव के कारण एक कार पानी में बह गई। गनीमत रही कि कार में सवार एक व्यक्ति और उसका बेटा समय रहते बाहर निकल पाए। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ऊना ने शनिवार को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की अधिसूचना जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। उपायुक्त ऊना ने तेज बारिश और जल भराव के कारण स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी है ।वहीं, नदी-नालों के किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...