कांगड़ा एयरपोर्ट पर बड़ी स्क्रीनर की संख्या, पुलिस के 9 जवानों को मिला खास प्रशिक्षण

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश पुलिस के नौ जवानों ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एएसटीआई केंद्र में चलने वाले एक सुरक्षा संबंधी पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इससे हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक चौबंद हो जाएगी।

कांगड़ा जिले के अवर पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे की हवाई अड्डा सुरक्षा इकाई (एपीएसयू) के 10 कर्मियों को इस प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। इनमें से नौ ने इस पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पास कर लिया।

उन्होंने कहा कि इससे एपीएसयू कांगड़ा में अब कुल नौ प्रशिक्षित और प्रमाणित स्क्रीनर हैं, जबकि पहले केवल दो ही थे। इससे हवाई अड्डे की परिचालन सुरक्षा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जवानों को यह प्रशिक्षण प्राधिकरण के भोपाल में बने केन्द्र में दिया गया। प्रदेश पुलिस के जवानों का इस प्रशिक्षण में शानदार प्रदर्शन रहा और इस पाठ्यक्रम में शीर्ष तीन स्थान उनको मिले।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखनपाल के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखनपाल ने बताया कि इससे पहले, सभी नौ कर्मियों ने एवीएसईसी इंडक्शन कोर्स (5 दिन) और एवीएसईसी बेसिक कोर्स (15 दिन) भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था। ये पाठ्यक्रम हवाई अड्डे की सुरक्षा ड्यूटी के लिए अनिवार्य हैं और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा प्रमाणित हैं।

लखनपाल ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे पर विमानन सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह नागरिक उड्डयन सुरक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता और बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...