पांगी के चस्क भटोरी में विचरण करते दिखे हिमालयन आईबैक्स के झुंड

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जिला चंबा के वन मंडल पांगी के अंतर्गत किल्लाड़ बीट में गश्त के दौरान एक अद्भुत प्राकृतिक दृश्य सामने आया जब वन रक्षक केवल सिंह ने हिमालयन आइबेक्स (स्थानीय नाम: तरंगोल) के एक सुंदर झुंड को अपने कैमरे में क़ैद किया।

यह दृश्य चसक भटोरी क्षेत्र में देखा गया और अब इसे एक वीडियो के माध्यम से आम जनता के साथ साझा किया जा रहा है।

वन्यजीवों की दुर्लभ प्रजातियों में शामिल हिमालयन आइबेक्स का इस तरह खुले में दिखना क्षेत्र में जैव विविधता की समृद्धता का प्रतीक है।

वन विभाग द्वारा यह पहल न केवल वन्यजीव संरक्षण की दिशा में जागरूकता लाने का प्रयास है, बल्कि आम लोगों को हिमालयी क्षेत्रों की प्राकृतिक धरोहर से जोड़ने का भी माध्यम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...