दर्दनाक सड़क हादसा, पुल की ग्रिलिंग से टकराई कार, चालक गंभीर घायल

--Advertisement--

दर्दनाक सड़क हादसा, पुल की ग्रिलिंग से टकराई कार, चालक गंभीर घायल।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा भगेड़ के समीप राईया पुल के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार पुल की ग्रिलिंग से जा टकराई।

हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को एम्बुलेंस की सहायता से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बिलासपुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। संभावना जताई जा रही है कि वाहन चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोना इस दुर्घटना के पीछे की वजह हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपायों की आवश्यकता है, क्योंकि फोरलेन निर्माण के बाद यहां दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...