ऊना में बड़ा हादसा: पंजाब रोडवेज की बस ने कुचली महिला, हुई दर्दनाक मौ/त

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

ऊना के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) पर एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ पंजाब रोडवेज की एक बस ने एक महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पंजाब रोडवेज की बस यात्रियों को उतारने के बाद अगले गंतव्य के लिए निकलने वाली थी। बस चालक ने जैसे ही बस को मोड़ा, वहाँ से गुजर रही एक महिला बस की चपेट में आ गई। बस का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसने तुरंत दम तोड़ दिया।

मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने जानकारी दी कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच आरंभ कर दी गई है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...