सड़क हादसा: सवारियों से भरा टेंपो पलटा, हादसे में एक बच्चे सहित 26 लोग घायल

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

जिले के धुसाडा क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया। इस हादसे में पनोह से लौट रहे प्रवासी मजदूरों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टेंपो में सवार करीब 26 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से एक बच्चों को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले ये प्रवासी मजदूर शुक्रवार सुबह धुसाडा से टेंपो में सवार होकर पनोह में खेतों में काम करने गए थे।

देर शाम लौटते समय धुसाडा के समीप एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही की हादसे में अभी तक तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक अमित यादव के बोल

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि ‘हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सभी घायलों का उपचार जारी है।

घायलों की सूची

घायलों में किशोरी लाल 83 साल, सतबीर सिंह 55 साल, किरण 15 साल, खुशबू 16 साल, पिंकी 16 साल, प्रिया 11 साल, किरण 14 साल, नीलम 7 साल, रविंद्र 45 साल, मंजू 14 साल, ममता 12 साल, शिवराज 4 साल, काजल 15 साल, शेरधारी 21 साल, आरती 13 साल, रजनी 10 साल, कलावती 4 साल, रवि 7 साल, गोरी 13 साल, ममता 14 साल, रुद्राक्ष 13 साल, मीणा 40 साल, रामलीला 30 साल, बबली 16 साल ज्ञान देवी 40 साल सभी निवासी यूपी और बिहार के हैं, जो कि धुसाडा व पनोह में रहते हैं. इनमे से रवि को पीजीआई रेफर किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...