हिमाचल में ओलावृष्टि से तबाह सेब व नकदी फसलें, सरकार से उचित मुआवजे की मांग

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री व बागवानी मंत्री से आग्रह किया है कि हाल ही में प्रदेश में हुई बेमौसमी वर्षा व ओलावृष्टि से हुए नकदी फसलों व फलों के नुकसान का आंकलन करवा कर प्रभावित किसानों व बागवांनो को नियमों के तहत मुआवजा दिया जाएं।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में ओलावृष्टि से सेब की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है,जबकि अन्य फसलों सब्जियों व गेंहू की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजस्व विभाग को इस नुकसान का आंकलन करने के जल्द निर्देश दिए जाने चाहिए।

आज यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने पिछले दो सालों में प्रदेश में प्राकृतिक आपदा में बढ़ोतरी पर अपनी चिंता जताते हुए कहा कि इस पर अब वैज्ञानिक शोध की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बढ़ता ग्लोबल वार्मिंग इसकी एक मुख्य बजह हो सकती है। उन्होंने कहा कि बागवानी व कृषि के लिये दीर्घकालिक नीतियां बनाई जानी चाहिए जिससे इन्हें किसी भी प्राकृतिक आपदा के चलते आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकें।

राठौर ने कहा कि ऊपरी शिमला में कई जगह ओलावृष्टि रोकने के लिए एंटी हेलगन लगाई गई है। कुछ बागवांनो का मानना है कि इसका विपरीत प्रभाव दूसरी जगहों पर पड़ रहा है और ओलावृष्टि उनके क्षेत्र की ओर रुख कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस पर भी शोघ करने की जरूरत है कि इसकी बजह से दूसरे साथ लगते क्षेत्रों में ओलावृष्टि का रुख तो नही बदल रहा है,और अगर ऐसा नही है तो ठियोग क्षेत्र में भी एन्टी हेलगन लगाई जानी चाहिए।

कुलदीप राठौर के बोल 

कुलदीप राठौर ने कहा कि किसानो व बागवांनो पर ओलावृष्टि से दोहरी मार पड़ी है। एक तो उनकी आये पर विपरीत असर पड़ा है तो दूसरा जिन्होंने कृषि लोन ले रखे है वह उसे लौटाने की स्थिति में नही है।

ऐसे में उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके लोन की अदायगी व बयाज अगले साल तक स्थागित किये जाने चाहिए। राठौर ने किसानों व बागवांनो को दी जाने वाली कीट नाशकों पर सब्सिडी देने की मांग भी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...