पहलगाम आतंकी हमले के चलते कांग्रेस ने स्थगित की शिमला में प्रस्तावित ‘संविधान बचाओ’ रैली

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 26 अप्रैल को शिमला में होने वाली ‘संविधान बचाओ’ रैली को स्थगित कर दिया है। इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक सर्कुलर में दी गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मासूम नागरिकों की शहादत के मद्देनजर रैली स्थगित करने का फैसला मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस द्वारा भाजपा पर संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए ‘संविधान बचाओ’ अभियान की शुरुआत की गई थी।

शिमला के अंबेडकर चौक से प्रस्तावित यह रैली इस अभियान की पहली बड़ी कड़ी थी, जिसमें कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु, मंत्रीगण, विधायक और पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना थी। अब पार्टी ने दुखद हालातों को देखते हुए रैली स्थगित कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...