अपनी बहन चामुंडा से अपने देवस्थल कोठी से चम्बा पहुंची बैरावाली देवी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपनी बहन चामुंडा से मिलने के लिए माता बैरावाली अपने देवस्थल देवी कोठी से चम्बा मुख्यालय पहुंची। चम्बा मुख्यालय पहुंचने पर लोगों ने बड़े श्रद्धाभाव से माता का स्वागत फूल मालाओं व पटाखे चलकर किया। जगह-जगह पर लोगों ने रास्ते पर खड़े होकर माता के चरणों में शीश नवाया।

पिछले चार दिनों से करीब100 किलोमीटर का लंबा पैदल लंबा सफर तय कर माता बैरा वाली के साथ आये लोग ढोल नागौर के साथ चम्बा पहुंचे। अगले 12 दिनों तक माता बैरावाली अपनी बड़ी बहन चामुंडा के साथ मंदिर में विराजमान रहेगी।

इस दौरान सभी चम्बा व आस पास के लोग दोनों बहनों माता के दर्शन करने केलिए चामुंडा मंदिर पहुंचेंगे। साथ ही लोग अपने घरों में माता को न्योता देंगे और अपने घरों में माता बेरावाली की पूजा अर्चना करेंगे। अंतिम दिन यहां मन्दिर के प्रांगण में एक भव्य मेले का आयोजन होगा। उसके बाद माता बैरा वाली वापस अपने देव स्थान के लिए रवाना होगी।

चम्बा में माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं नेबताया कि आजमाता बैरा वाली अपनी बहन चामुंडा से मिलने केलिए चम्बा मुख्यालय पहुंची है और उन्होंने माता के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि लोगों को पूरा साल इंतजार रहता है कि कब बैरा वाली माता यहां पहुंचे और चम्बा में सुख और समृद्धि बनी रहे।उन्होंने कहा कि माता बैरा वाली 12 दिन तक यहां रहेगी और यहां पर बाद में मेले का भी आयोजन होगा।

वही माता बैरावाली के साथ आए भक्तों ने कहा कि माता बैरा वाली आज चम्बा पहुंच चुकी है और यहां पर जगह-जगह लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी माता बैरा वाली अपने देव स्थल से चलती है तो उस समय बारिश और तूफान चलते हैं।

जब माता वापस अपने देव स्थल के लिए चामुंडा मंदिर से रवाना होती है तो उस समय भी काफी बारिश और आंधी चलती है। उन्होंने कहा कि अब इसे संयोग समझिए यह माता का चमत्कार है। लेकिन लोग बड़ी श्रद्धा भाव से माता के दर्शन करने केलिए यहां पहुंचते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...