रात को पत्नी से की वीडियो कॉल, सुबह खड्ड किनारे मिला शव, देसी शराब की आधी बोतल भी हुई बरामद

--Advertisement--

मंगलवार को शुक्करखड्ड पुल के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक अरुण के शव के पास पुलिस को एक देसी शराब की आधी बोतल भी बरामद हुई है।

हिमखबर डेस्क

पुलिस चौकी भोटा के तहत मंगलवार को शुक्करखड्ड पुल के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अरुण कुमार पुत्र धनीराम आयु 45 वर्ष निवासी गांव तलासी डाकघर किरवीं के रूप में हुई है। मृतक अरुण के शव के पास पुलिस को एक देसी शराब की आधी बोतल भी बरामद हुई है।

परिवारजनों के अनुसार सोमवार देर राम अरुण कुमार की वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी से भी बातचीत हुई। वीडियो कॉल में उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह सलौणी बाजार में शराब पी रहा हूं और देर रात तक अपने घर वापस आ जाऊंगा।

लेकिन सुबह तक घर न पहुंचने के बाद परिवार सदस्यों ने जब आस पड़ोस में जांच पड़ताल शुरू की तो पुलिस चौकी भोटा से उन्हें अरुण कुमार की मौत का पता चला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर दोपहर बाद परिजनों को सौंप दिया है। शव का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर के बोल

वहीँ मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...