जीप से 72 पेटी देशी शराब बरामद, जब्त की गाड़ी

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के राजस्व जिला नूरपुर की टीम ने रूटीन चैकिंग के दौरान नूरपुर के निकट बासा वजीरां में अवैध रूप से ले जा रही एक बलेरो जीप से 72 पेटी देसी शराब जब्त करने में कामयाबी हासिल की।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के राजस्व जिला नूरपुर के उपायुक्त प्रीत पाल सिंह ने बताया कि सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी पवन ठाकुर की टीम ने बासा वजीरां में रूटीन चैकिंग के लिए एक बलेरो जीप (एचपी 37 एच 0733) को चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया।

गाड़ी के निरीक्षण के दौरान गाड़ी में सवार चालक अमित कुमार भनाला शाहपुर व सहायक व्यक्ति से गाड़ी में रखे माल के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन जीप चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आबकारी विभाग की टीम ने गाड़ी को जब्त कर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद एएसआई मस्त राम और हवलदार सनी कुमार की टीम मौके पर पहुंची और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...