गुरू रविदास ने कर्म, ज्ञान, भक्ति के मार्ग को अपनाने की दी प्रेरणा: पठानियां

--Advertisement--

उपमुख्य सचेतक ने प्रेई में आयोजित झंडा रस्म कार्यक्रम में लिया भाग।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को गुरु रविदास जयंती पर प्रेई पंचायत में झंडा रस्म में भाग लिया। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा की गुरु रविदास ने कर्म मार्ग, ज्ञान मार्ग और प्रेम भक्ति मार्ग को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास उस समय इस धरती पर आए थे जब देश कई रियासतों में बंटा हुआ था और अनेक कुप्रथाओं का शिकार था।

गुरु के जीवन का आदर्श उस समय व्याप्त सांस्कृतिक, आर्थिक असमानता, सामाजिक कुरीतियों, मानवीय भेदभाव, धार्मिक आडंबर, ऊंच नीच की भावना, कटुता को दूर कर मधुर और नम्र वाणी से अपनी शिक्षाओं से भटके हुए समाज को सही रास्ते पर लाने के लिए कार्य करते रहे।

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने अपनी सारी कमाई संगत व लंगर की सेवा में लगा देते थे। इस लिए उनके पिता ने उन पर पारिवारिक जिम्मेदारी का एहसास करवाने के लिए उनका विवाह करवा दिया और घर के पिछवाड़े में छोटी सी कुटिया बना दी जो बाद में प्रसिद्ध और बड़ा आश्रम बना है।

उनकी धर्मपत्नी भी उनके हर काम में सहयोग करती और हर कामकाज में सब्र, संतोष और कर्मशीलता के साथ हाथ बंटाती थी। गुरु रविदास उच्च कोटि के सदाचारक, यथार्थक, तर्कशीलता के तराजू मे तोलने वाले निर्गुण ब्रह्मा के साधक थे।

उनका स्पष्ट संदेश यह भी था कि धरती पर जन्म लेने वाला सदाचार की बुनियाद पर भगवान का भजन संगत व आनंदमनय अवस्था में रत होकर पुनीत हो सकता है।

किसी कुल या जाति में जन्म लेने से या ऊंचा नाम रखने से कोई गुणवान या गुणहीन नहीं होता। ईश्वर का द्वार हर मनुष्य के लिए खुला है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर प्रेई रविदास कमेटी अध्यक्ष सहित सभी सदस्यगण एवं स्थानीय जनता मौजूद रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...