चिट्टा खरीदने-बेचने वाले की सूचना दो, 51 हजार का इनाम पाओ: विधायक हंसराज ने किया ऐलान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चुराह के विधायक हंसराज ने ऐलान किया है कि चिट्टा बेचने या खरीदने वाले की पुलिस को सूचना देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम वह अपने स्तर पर देंगे।

शहरों के बाद अब चिट्टा माफिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार लिए हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं और पंचायतें इस नशे को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की पहल कर रही हैं।

इसी कड़ी में चुराह के विधायक हंसराज ने ऐलान किया है कि चिट्टा बेचने या खरीदने वाले की पुलिस को सूचना देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम वह अपने स्तर पर देंगे। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर चुराह में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को नमन करने के बाद विधायक ने यह बात कही। उन्होंने चुराह में चिट्टा बेचने या खरीदने वाले पकड़कर पुलिस के हवाले करने का भी इलाके के लोगों से आह्वान किया है।

विधायक ने कहा कि आज के समय में हर घर पर नजर रखने की जरूरत है। प्रशासन और पुलिस विभाग भी हर जगह तक नजर नहीं रख सकते। यह विषय जन जागरण का विषय है।

उन्होंने कहा कि चिट्टे का सेवन करने वाले की जान जाने के साथ परिवार बिखर जाता है। लोगों को इस मानसिकता को त्याग देना चाहिए कि यह हमारी मुसीबत नहीं है।

क्योंकि, पड़ोस में लगी आग को यदि रोका न जाए तो ये घर तक पहुंच जाती है और पूरा घर जल जाता है। तब ध्यान में आता है कि यदि समय रहते इस आग को बुझा दिया जाता तो इसके भयंकर परिणाम न निकलते।

विधायक ने मंच से पंचायत प्रतिनिधियों, जिला परिषद, बीडीसी, युवाओं और कलाकारों से अपने गीत-संगीत के जरिये भी लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने स्तर पर इस नशे पर नकेल कसने के प्रयास करने होंगे, तभी इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू दशहरा 2026: बाजारों और प्रदर्शनी स्थलों के प्लॉटों की नीलामी, 5 से 21 अक्टूबर तक आवंटन

कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों...

“साहब! पत्नी का सिर धड़ से अलग कर आया हूं…” मर्डर के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

एक सनसनीखेज हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने...

भयानक हादसा: स्टेशन से रवाना होते ही हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से एक दर्दनाक हादसा सामने आया...