चिट्टे की पुड़िया निगलने के बाद युवक की एक किडनी खराब, आईसीयू में भर्ती; जानें पूरा मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

चिट्टा कितना घातक नशा है, इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि पकड़े जाने के डर से पुलिस के सामने चिट्टे की पुड़िया को निगलने वाले युवक की किडनी खराब हो गई। पिछले 14 दिन से आईसीयू में भर्ती कांगड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

युवक के पेट से डॉक्टरों ने नशे की पुड़िया को निकाल लिया है, लेकिन पुड़िया फट गई थी। इससे युवक के कई अंगों पर असर हुआ है। एक किडनी अधिक प्रभावित हुई है।

अब युवक का डायलिसिस किया जा रहा है। बीते 25 जनवरी को आरोपी युवक को हमीरपुर पुलिस की टीम ने नशीले पदार्थ के साथ बड़सर में पकड़ा था।

कांगड़ा जिले की तहसील रक्कड़ के इस युवक को पुलिस ने चिट्टे की पुड़िया के साथ इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 10,000 रुपये की नकद राशि बरामद की थी।

तलाशी के दौरान युवक ने अपने थैले से एक पारदर्शी लिफाफा निकाला, और इसे निगल लिया। बताया कि उसने जो पदार्थ लिफाफे सहित निगला है, वह हेरोइन (चिट्टा) थी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे एम्स बिलासपुर पहुंचाया।

हालांकि, अब पेट से निकाले गए नशीले पदार्थ की एफएसएल में जांच के बाद स्पष्ट होगा कि यह कौन सा नशा है। युवक के बयान के मुताबिक यह चिट्टा है।

भगत ठाकुर एसपी हमीरपुर के बोल 

निकाली गई पुड़िया के सैंपल भरे गए हैं। युवक 14 दिन से एम्स बिलासपुर में आईसीयू में भर्ती है। चिकित्सकों के अनुसार उसके कई अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...