डीएवी मनेई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

--Advertisement--

डीएवी मनेई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस।

शाहपुर – अमित शर्मा 

डीएवी स्कूल मनेई के प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई, जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल की ओर से की गई।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया।स्कूल के छात्रों ने सुंदर भाषण दिया। जिसमें उंन्होने बताया कि 26 जनवरी 1950 के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।

भाषण में कहा कि गणतंत्र का अर्थ है जनता द्वारा जनता का शासन। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने भी अपने वक्तव्य में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल अतीत को याद करने के बारे में नहीं है।

यह वर्तमान को अपनाने और भविष्य के निर्माण के बारे में भी है यह सीखने, बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य रखने की आजादी है। उंन्होने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...