सुंदरनगर में दिनदहाड़े युवती को अगवा करने का प्रयास, मामला दर्ज

--Advertisement--

सुंदरनगर/मंडी – अजय सूर्या

जिला मंडी के सुंदरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में महामाया मंदिर के पास एक युवती को दिनदहाड़े अगवा करने का प्रयास किया गया। इस दौरान अभिषेक भारद्वाज नामक युवक ने अपनी बहादुरी से युवती को आरोपियों के चंगुल से बचाया। हालांकि, आरोपियों ने अभिषेक पर हमला कर दिया और फरार हो गए।

शिमला जिले की कोटखाई तहसील के चोल गांव की निवासी युवती ने बताया कि वह सुंदरनगर में नौकरी करती है और महामाया मंदिर के पास स्थित अपने क्वार्टर से पानी लाने और टहलने निकली थी। जब वह मंदिर की ओर लौट रही थी, तो एक काले रंग की गाड़ी में सवार बाड़ी निवासी राहुल ठाकुर और हरिपुर निवासी राहुल शर्मा ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींचने की कोशिश की।

युवती के शोर मचाने पर उसके साथ चल रहे अभिषेक भारद्वाज ने साहस दिखाते हुए आरोपियों का सामना किया। इस पर गाड़ी सवार युवकों ने अभिषेक को पीट दिया और धमकी देकर मौके से फरार हो गए। युवती ने बताया कि दोनों आरोपी पिछले डेढ़ माह से उसका पीछा कर रहे थे और रास्ता रोककर बात करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। युवती ने बताया कि हर दिन यह लोग कार्यालय जाते हुए पीछा करते हैं।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...