हिमाचल के जवान रिंकू कुमार का असम में निधन, 4 वर्षीय बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत पुतड़ियाल के आदर्शनगर गांव के निवासी सेना के जवान रिंकू कुमार रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।

बता दें कि जवान रिंकू कुमार वर्ष 2013 में ईएमई कोर में भर्ती हुए थे और वर्तमान में असम में तैनात थे। कुछ दिन पहले पेट के संक्रमण से पीड़ित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

शनिवार देर रात को जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ पैतृक गांव आदर्शनगर पहुंचा तो वैसे ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा था कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

 

एक तरफ जहां पत्नी अपने होशोहवास खो बैठी तो वहीं मां भी अपने बेटे के जाने का दुख बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। पिता भी बेटे के संसार से चले जाने का दुख सह नहीं पा रहे थे।

रविवार को जवान रिंकू कुमार का पार्थिव शरीर पैतृक श्मशानघाट ले जाया गया, जहां सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके बाद 4 वर्षीय बेटे रोनित ने पिता की चिता मुखाग्नि दी। वहीं प्रशासन की तरफ से तहसीलदार रोहित कंवर मौके पर मौजूद रहे।

परिजनों के अनुसार जवान रिंकू कुमार एक महीने पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर वापस लौटे थे। रिंकू कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और 4 साल के बच्चे को छोड़ गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...