बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार, एक्शन ले मोदी सरकार, लोकसभा में उठी मांग

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

लोकसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमामालिनी और अन्य सदस्यों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार और हिन्दू मंदिरों को तोड़े जाने का मामला उठाया और सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

शून्य काल के दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा खतरे में है। इस्कॉन से जुड़े लोगों को परेशान किया जा रहा है। संत चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी भावनाओं से जुड़ा मामला है, सरकार को तत्काल इस गंभीर मसले पर ध्यान देना चाहिए।

भाजपा के ही दिलीप सैकिया ने भी इस मामले को उठाते हुये कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ अमानवीय कृत्य किए जा रहे हैं। वहां सनानत धर्म के विरुद्ध ताकतें सक्रिय हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार बंगलादेश को संदेश भेजे जिससे हिन्दुओं पर अत्याचार रोके जा सकें।

भाजपा के ही अनिल फिरोजिया ने भी इस मामले को उठाते हुये मांग की भारत के प्रधानमंत्री इस मसले में हस्तक्षेप करें और इस्कान से जुड़े भक्तों को रिहा करायें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...