ये क्या! ’’मोमो का पापा’’ कैसे बन गया सिड्डू, नए नाम की खूब हो रही है चर्चा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

हिमाचल के ट्रेडिशनल और हेल्दी फूड कहे जाने वाले सिड्डू को अब एक नया और फन्नी नाम मिल गया है। मंडी के सेरी मंच पर सजने वाली ग्रामीण हाट में सिड्डू बेचने वाली अंजू शर्मा ने सिड्डू को नया नाम दिया है।

’’मोमो के पापा’’ यह वही फन्नी नाम है जिससे अब सिड्डू को एक नई पहचान मिल रही है। अंजू शर्मा ने इसके पीछे की सारी कहानी भी बताई।

अंजू ने बताया कि गत वर्ष उन्हें दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सिड्डू का स्टाल लगाने का मौका मिला। वहां देश भर से जो लोग आए थे वे हिमाचल के इस ट्रेडिशनल फूड के बारे में नहीं जानते थे, लेकिन जब उन्होंने इसे बनाने का तरीका देखा तो लोगों को लगा कि यह मोमो ही होंगे।

तो ऐसे में अंजू शर्मा ने लोगों को समझाया कि यह मोमो नहीं, बल्कि मोमो के पापा हैं और मोमो से स्वाद और हेल्थ के मामले में कई गुणा बेहतर हैं। इस तरह उन्होंने वहां पर लाखों के सिड्डू लोगों को खिलाए, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।

अब अंजू जब भी कहीं स्टाल लगाती हैं तो वहां पर यह बोर्ड जरूर टंगा होता है जिसमें ’’मोमो के पापा’’ लिखा होता है। अंजू ने बताया कि यह फन्नी नाम उन्होंने सिर्फ उन लोगों की सुविधा और आकर्षण पैदा करने के लिए दिया है जिन्हें इस पारंपरिक व्यंजन के बारे में पता नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल के व्यंजन का नाम बिगाड़ने का उनका कोई ईरादा नहीं है। हिमाचल के लोग अपने इस ट्रेडिशनल फूड को उसी नाम से जानते हैं और इसका स्वाद चखने जरूर आते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

करवाचौथ 29 अक्टूबर को, शाम 5:38 से पूजा का शुभ मुहूर्त; रात 8:17 बजे दिखेगा चांद

करवाचौथ का त्योहार 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा,...

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए...

कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप जब्त

कांगड़ा जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले का भंडाफोड़...