नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आत्महत्या की कोशिश

--Advertisement--

नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आत्महत्या की कोशिश

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की चायल पुलिस चौकी के अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी शुभम (28), निवासी राजगढ़, जिला सिरमौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

IGMC शिमला से पुलिस को सूचना मिली कि जहरखुरानी की हालत में एक नाबालिग को इलाज के लिए लाया गया है। पुलिस टीम ने IGMC पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की। लड़की ने बताया कि एक साल पहले उसकी पहचान शुभम नाम के युवक से हुई थी।

शुभम ने शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद शुभम ने उससे मिलना और बात करना बंद कर दिया। जब लड़की ने 20 नवंबर को उससे संपर्क किया, तो शुभम ने किसी भी रिश्ते से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर लड़की ने फिनाइल पी ली।

गर्भवती होने का खुलासा 

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लड़की को गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद लड़की ने शुभम पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। लड़की के बयान पर शुभम के खिलाफ धारा 64 बीएनएस (BNS) और पोक्सो (POCSO) एक्ट (4, 6) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...