जम्मू में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में हिमाचल का बेटा नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद

--Advertisement--

किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में मंडी के JCO राकेश कुमार शहीद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

मंडी – अजय सूर्या

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आंतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना में सेवाएं रहें मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद हो गए हैं। सोमवार सुबह 10 बजे शहीद की पार्थिव देह हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंडी शहर स्थित कांगणीधार हैलिपैड पहुंचेगी। जहां से सेना की गाड़ी के माध्यम से शहीद की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव बरनोग लाई जाएगी। जिसके बाद तिरंगे में लिपटे शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार को अंतिम विदाई दी जाएगी।

शहीद राकेश कुमार की शहादत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। राकेश कुमार की शहादत पर सीएम सुक्खविंदर सिंह सूक्खू व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रंदाजलि अर्पित की है।

बता दें कि बल्ह उपमंडल के बरनोग के निवासी शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार भारतीय सेना की 2 पैरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। राकेश कुमार 2001 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार ने 42 साल की उम्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहादत का जाम पिया है।

शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार अपने पीछे माता भटटी देवी, पत्नी पिया, 14 वर्षीय यशस्वी बेटी व  9 वर्षीय बेटा प्रणय छोड़ गए हैं। उनकी शहादत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एसडीएम बल्ह समृतिका नेगी ने शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...