28 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 9 अक्टूबर को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज सिस्कैम फार्मोक्रेट्स सोलन में चार पदों के लिए तथा मैसर्ज इवान सिक्योरिटी शिमला में 24 पदों के लिए 9 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 10.30 बजे कैम्पस इंटरव्यू जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मैसर्ज सिस्कैम फार्मोक्रेट्स सोलन में चार पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बी फार्मा, एम फार्मा व 22 से 24 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। मैसर्ज इवान सिक्योरिटी शिमला में 24 पदों में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, ट्रैनी मैन्युफैक्चरिंग व भर्ती अधिकारी के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, बीए, एमबीए, व आयु सीमा 22 से 37 वर्ष रखी गई है।

इन पदों के लिए वेतनमान 9000 से 16000 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि इन पदों की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल में प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

कैम्पस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न. 01792-227242, 7876826291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...