छोटी काशी टैंप्पों ट्रैवलर एसोसिएशन का किया गठन, नवीन शर्मा चुने प्रधान

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी में संचालित मैक्सी कैब के संचालकों ने छोटी काशी टैंप्पों ट्रैवलर एसोसिएशन का गठन किया है। एसोसिएशन के प्रधान नवीन वर्मा चुने गए हैं। ढांगसी धार में टैंप्पों ट्रैवलर के संचालकों ने बैठक का आयोजन किया जिसमें मंडी के विभिन्न मैक्सी कैब संचालकों ने भाग लिया।

एसोसिएशन के संरक्षक शशि भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी लंबे समय से टैंप्पों ट्रैवलर के संचालकों को मैक्सी कैब के संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनके लिए कहीं भी उचित स्थान नहीं है। जबकि ट्रेवलर की लगातार संख्या बढ़ रही है।

इसी के मद्देनजर ढांगसी धार में एसोसिएशन के चुनाव आयोजित हुए जिसमें नवीन वर्मा प्रधान, प्रवीण कुमार उपप्रधान, सचिव हरीश कुमार, कोषाध्यक्ष रितेश घोष, मुख्य सलाहकार योगेश कुमार, संरक्षक शशिभूषण व उपसचिव खेम चंद बाबा को चुना गया।

बैठक में एसोसिएशन के उपप्रधान प्रवीण कुमार ने कहा कि मंडी में अभी तक लगभग 55 टैंप्पों संचालकों ने एसोसिएशन साथ जुड़ने में सहमती प्रदान की है। जल्दी ही एसोसिएशन की रजिस्ट्रेशन करवा ली जाएगी। यह एसोसिएशन मैक्सी कैप संचालकों की समस्यों को सुलझाने व हरेक को काम मुहैया करवाने का काम प्रमुखता के साथ करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...