शाहपुर बाजार को बचाने के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल इंजीनियर श्रेय अवस्थी के नेतृत्व में माननीय हर्ष मल्होत्रा सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री भारत सरकार से मिला और शाहपुर बाजार को बचाने का आग्रह किया। मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि जो भी इस विषय में हो सकेगा वह अवश्य ही किया जाएगा।

इस दौरान मंत्री ने वहां उपस्थित नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरजेवाला और अन्य अधिकारियों को इस मामले पर गंभीरता से विचार करने के लिए निर्देशित किया।

इंजीनियर श्रेय अवस्थी ने संघर्ष समिति को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस विषय को लेकर केंद्रीय मंत्री माननीय प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और सड़क परिवहन मंत्री माननीय नितिन गडकरी से भी मुलाकात की जाएगी।

ये रहे उपस्थित

प्रतिनिधि मंडल में नवदीप शर्मा, श्रीकांत लगवाल, कमल कौशल और सुनील वर्मा शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...