वालीबॉल में हारचकियां और कबड्डी में रैत विजेता

--Advertisement--

वालीबॉल में हारचकियां और कबड्डी में रैत विजेता, बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला, विजेता खिलाड़ी और टीमें होंगी सम्मानित

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राजकीय वरिष्ठ उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में चल रही लड़कों की अंडर 19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के कुछ फाइनल मुकाबले रविवार को खेले गए।

चार दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में शाहपुर खंड के 23  स्कूलों से 276 बच्चों ने भाग लिया। रविवार को वालीबॉल का फाइनल मुक़ाबला वोह और हारचकियां के बीच खेला गया जिसमें हारचाकियां विजेता रहा।

इसके अतिरिक्त कबड्डी का फाइनल मुकाबला रैत और रजोल के बीच खेला गया जिसमें रैत की टीम विजेता रही। इसी के साथ खो खो का फाइनल मुकाबला रिहलू और दरगेला के बीच खेला गया, जिसमें रिहलू स्कूल विजेता रहा।

रेसलिंग में हारचाकियां की टीम विजेता रही। इस खेलकूद प्रतियोगिता में मंजीत कुमार, राजेश डोगरा, मुकेश मन्हास और कविराज ने रेफरी की भूमिका निभाई।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल जरियाल ने बताया की बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। इसके साथ ही सोमवार को प्रतियोगिता का समापन हो जाएगा।

इस मौके पर नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे और विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...