शराब के नशे में युवक ने अपने सगे भाई से की मारपीट, मामला दर्ज़

--Advertisement--

शराब के नशे में युवक ने अपने सगे भाई से की मारपीट, मामला दर्ज़

ऊना – अमित शर्मा                                                                                   

पुलिस थाना हरोली के तहत खड्ड में शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही भाई से मारपीट की। मारपीट में घायल भाई का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर सिंह निवासी खड्ड ने बताया कि बुधवार रात्रि उसके छोटे भाई दिलबर सिंह ने शराब के नशे में उससे मारपीट की। इतना ही नहीं भाई की बडी बेटी ने धक्का मारकर उसे नीचे गिराया और उसकी पत्नी व छोटे भाई ने उससे मारपीट की।

जसविन्द्र सिंह का आरोप है कि जब मां आई, तो उसे भी धक्का देकर नीचे गिराया। मारपीट में घायल जसविंद्र सिंह को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के बालकरूपी में गोलीकांड, घर के बाहर रिटायर फौजी को मारी गोली; आरोपी फरार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बालकरूपी में सुबह...

शिमला में युवक की हत्या! जुब्बल में सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल में सड़क...