कोल डैम में मिले दो और शव, 5वें दिन दोगरी में सर्च ऑपरेशन जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

रामपुर के समेज और गानवी तथा कुल्लू के बागीपुल में बादल फटने के कारण हुए हादसे में 45 लोगों की तलाश कोल डैम के दोगरी में सर्च अभियान तेजी से चल रहा है।

सर्च ऑपरेशन के पांचवें दिन सुबह करीब 10:30 पर शव एनडीआरएफ ने ढूंढ लिए हैं। हालांकि उनकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि यह पानी के तेज बहाव के कारण किनारे पर आ गए थे और मिट्टी के और पत्थर के नीचे दबे हुए थे।

एनडीआरएफ सुबह सात बजे से सर्च ऑपरेशन कर रहा है और इस सर्च ऑपरेशन के दौरान यह शव मिले हैं। शवों को रिकवर किया जा रहा है और इनकी शिनाखत के लिए परिवारजनों को सूचित किया गया है।

तत्तापानी से नीचे कोल डैम की तरफ इस एरिया में विशेष टीमें लगाई गई हैं, क्योंकि सतलुज में बहकर आने वाले शव अकसर यहीं मिलते हैं।

दोगरी एक ऐसा प्वाइंट है, जहां कोल डैम का बैक वाटर सतलुज को रोक देता है। सतलुज में आने वाला सामान या शव यहां व्हर्लपूल में घूमते रहते हैं।

राज्य सरकार ने एडीसी शिमला अभिषेक वर्मा को इस स्पॉट पर तैनात कर रखा है। इन्हें इंसिडेंट कमांडर भी घोषित किया गया है, ताकि सभी जरूरी और प्रशासनिक फैसले ये स्पॉट पर ही ले सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...