भारी बारिश के कारण देवरी गांव में दो भाईयों का तीन मंजिला मकान जमींदोज

--Advertisement--

भारी बारिश के कारण देवरी गांव में दो भाईयों का तीन मंजिला मकान जमींदोज

मंडी, 01 अगस्त – अजय सूर्या                                                                     

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले इलाका बदार के देवरी गांव में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण नाले में आई बाढ़ से दो भाईयों का तीन मंजिला पक्का मकान जमींदोज हो गया। दोनों भाईयों का करीब पचास लाख का नुकसान हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को गांव में भारी बारिश के कारण नाले में बाढ़ आ गई और इसी कारण यह मकान उसकी चपेट में आकर धराशाही हो गया। मकान दयाल सिंह और रमेश कुमार पुत्र शीश राम का था। घर टूटने से अब दोनों भाई परिवार सहित घर से बेघर हो गए हैं।

ग्रामीण गोपाल ठाकुर और चूड़ामणी ने बताया कि गत वर्ष भी इस गांव में नाले में बादल फटने के कारण काफी ज्यादा त्रासदी हुई थी। गांव का स्कूल और कुछ घर इस आपदा की भेंट चढ़ गए थे। जो मकान अभी टूटे है उसमें अस्थायी तौर पर प्राइमरी स्कूल को चलाया जा रहा था लेकिन अब स्कूल फिर से आपदा की भेंट चढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि आपदा के बाद उनके क्षेत्र में प्रियंका गांधी और सीएम सुक्खू दौरा करने आए थे और कई वादे भी करके गए। कुछ कार्यों के लिए पैसा जारी भी किया लेकिन कुछ अधिकारी यहां काम करवाने में आनाकानी करते रहे। नाले में एक बहुत बड़ी चट्टान है जिसे बार-बार तोड़ने और यहां पर सुरक्षा दीवार लगाने का आग्रह किया जाता रहा लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी और अब नतीजतन लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और प्रभावितों को मुआवजा अदा करने के साथ ही तुरंत प्रभाव से यहां राहत कार्य करने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...