त्रिलोकपुर में भूस्खलन रोकेंगे लोहे के जाले

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन निर्माण कार्य त्रिलोकपुर सुरंग से लेकर 32 मील तक बहुत ही तेजी से चल रहा है। फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारी राजेश नैयर का कहना है कि बरसात आने से पहले प्राकृतिक शिव मंदिर और त्रिलोकपुर की पहाड़ी को पूरी तरह से लोहे के जाले लगाकर कवर किया जाएगा ताकि पहाड़ी खिसकने से मार्ग अवरुद्ध न हो।

कंपनी की ओर से त्रिलोकपुर में पहाड़ी की कटिंग के उपरांत अब उसको बरसात में खिसकने से बचाने का कार्य शुरू कर दिया है। कारीगरों ने ऊंची पहाड़ियों पर रस्सियों के सहारे चढ़कर पहाड़ी को ड्रिल करके लोहे की तीन मीटर लंबी रॉड लगाने का काम शुरू किया है। अब जगह-जगह पहाड़ी के पास लोहे के जालीदार जाले लगाए जाएंगे, जो कि पहाड़ी को खिसकने से बचाएंगे।

एसडीएम ज्वाली विचित्र सिंह के बोल

उधर, एसडीएम ज्वाली विचित्र सिंह ने बताया कि बरसात से पहले-पहले पहाड़ी को कवर किया जाएगा ताकि बरसात में पहाड़ी खिसकने से कोई बाधा न आए। वहीं, संपर्क मार्गों को भी दुरुस्त करने के निर्देश कंपनी को दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

निरीक्षण के साथ मार्गदर्शन: उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने महिलाओं को दिखाया आगे बढ़ने का रास्ता

हिमखबर डेस्क उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को विकास खंड...

बगलामुखी जयंती: मंदिर में सुबह-सवेरे उमड़ पड़ी भीड़, आरती के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त

हिमखबर डेस्क माता श्री बगलामुखी मंदिर में माता जी के प्रकट...

HPBOSE HP Board 12th Result 2026: उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 80% पूरा, इस दिन तक आएगा रिजल्ट; जानें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा...