वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप घायल कक्कड़ को इलाज के बाद जंगल में छोड़ा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

एनएच 154 ए पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कक्कड़ घोरल गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी जख्मी हालत को देखते हुए राहगीरों ने तुरंत उपमंडल डलहौजी के वन अधिकारियों को फोन कर इस बारे में सूचित किया।

उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए वनरक्षक द्रडा की अगुवाई में बचाव दल को मौके पर भेजा जहां वनरक्षक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत नजदीकी पशु अस्पताल पहुंचाया। जहां तुरंत उपचार देकर एक दिन के लिए सुरक्षित देखरेख में रखा। जहां उसकी हालत स्थिर हो जाने के उपरांत उसे तुरंत जंगल में छोड़ दिया गया।

क्षेत्र वन अधिकारी राहुल ठाकुर के बोल

इस सारे मामले की पुष्टि वन मंडल डलहौजी के क्षेत्र वन अधिकारी राहुल ठाकुर द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि वन्य प्राणियों को लेकर वन विभाग हमेशा मुस्तैद रहा है समय रहते वन विभाग को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिल गई और मामले की गंभीरता को समझते हुए वन विभाग ने बचाव कार्य शुरू किया।

नतीजा उसे उचित दवा दारू देने के उपरांत वन में छोड़ दिया गया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील भी की वन्य प्राणियों की रक्षा हेतु वन विभाग की मदद करें ताकि इन वन प्राणियों की रक्षा हो सके वन विभाग हमेशा वनों एवं वन्य प्राणियों को लेकर 24 घंटे सातों दिन सेवा में तत्पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...