पत्रकारिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले नाहन के स्वराज चौहान ने त्यागा संसार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी पत्रकारिता में विशेष पहचान अर्जित करने वाले स्वराज चौहान ने वीरवार सुबह संसार को त्याग दिया। 78 वर्षीय स्वराज चौहान ने देश में आपातकाल के समय जबरदस्त पत्रकारिता का परिचय भी दिया था। इसके बाद विदेश में भी पत्रकारिता में एक पहचान बनाई।

वीरवार को कालका के समीप फ्लैट में ही अंतिम सांस ली। कालका अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्व. स्वराज चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। बता दें कि दिवंगत चैहान लंबे अरसे तक अंग्रेजी दैनिक द ट्रिब्यून में वरिष्ठ पदों पर सक्रिय रहे।

छोटे से शहर से निकल कर अंग्रेजी पत्रकारिता के क्षेत्र में बेशुमार पुरस्कार हासिल करने वाले स्वराज चौहान जिंदादिल शख्सियत थे। इस उम्र में पहुंचने के बावजूद भी सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहकर ऐसे मुद्दों को उजागर करते थे, जिसके बारे में मौजूदा मुख्यधारा की पत्रकारिता सोचती भी नहीं है।

दिवंगत चौहान के भान्जे गौरव परमार ने बताया कि उनकी बेटी दीपाली चौहान राणा के ऑस्ट्रेलिया से पहुंचने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार कालका मोक्षधाम में शनिवार सुबह किया जाएगा। शव को मोर्चरी में रखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...