खेलते-खेलते स्कूल के शौचालय की दीवार गिरी, चार विद्यार्थी घायल; अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

ग्राम पंचायत थाना की प्राथमिक पाठशाला टिपरोली में स्कूल के शौचालय की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल हो गए।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के तहत उपतहसील जंगला की ग्राम पंचायत थाना की प्राथमिक पाठशाला टिपरोली में स्कूल के शौचालय की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचाया गया है। घायल विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए गए हैं।

बुधवार दिन के समय टिपरोली प्राथमिक पाठशाला में स्कूल के बच्चे पुराने शौचालय के समीप खेल रहे थे। इसी दौरान शौचालय की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार और छत की चपेट में आने से चार बच्चों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं।

अस्पताल में भर्ती बच्चों ने बताया कि स्कूल में दो शिक्षक हैं। एक शिक्षक स्कूल नहीं आया था। दूसरा शिक्षक हादसे के समय मौके पर नहीं था। हालांकि, स्कूल में बच्चों के लिए नया शौचालय बनाया गया है। पर बच्चे पुराने शौचालय के समीप खेल रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण और अभिभावक मौके पर पहुंचे और घायल विद्यार्थियों को रोहडू अस्पताल पहुंचाया। विद्यार्थियों में हिमांशु (7), आशीष (8), रविना (6) और सुशील (7) शामिल हैं। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए हैं।

एमएस डाॅ. रविंद्र शर्मा के बोल

अस्पताल के एमएस डाॅ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी विद्यार्थियों का उपचार चल रहा है। दो छात्रों को सिर में चोटें आई हैं।

डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी के बोल

डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने बताया कि विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा हादसा स्कूल के पुराने शौचालय की दीवार और छत गिरने के कारण हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रिटायर्ड टीचर शीला देवी ने प्राकृतिक खेती से उगाया कई क्विंटल आलू

हिमखबर डेस्क  प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश...

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...